रायगढ़।      चक्रधर नगर थाना क्षेत्र स्थित ग्राम पतरापाली पूर्व निवासी 26 वर्षीय युवती अपने ही खेत में धान का ढेर लगाने गई थी। इस दौरान अज्ञात जहरीले सर्प ने उसे काट लिया। जिसे परिजनों ने मोटरसाइकिल से जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया। इलाज के दौरान पीड़िता की हालत चिंताजनक बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार बीते शनिवार को दोपहर 1 बजे रिंकी निषाद पिता जय जयराम निषाद उम्र 26 वर्ष निवासी ग्राम पतरापाली पूर्व अपने पिता के खेत में ही धान के बोझ को ढेर लगने के लिए पहुंची थी। इस दौरान उसका बड़ा भाई गौरांग निषाद अपनी पत्नी और अन्य ग्रामीणों के साथ वहां उपस्थित था। जब उसकी बहन रिंकी ने उसे बताया कि सांप ने उसे काट लिया है तब वह सभी सांप को खोजने के लिए उसके पीछे दौड़े लेकिन उसके बताए अनुसार वह केवल सांप का पूछ देख पाए। उक्त सर्प धान के ढ़ेर में छुप गया था घटना के तत्काल बाद पीड़िता के परिजनों ने उसे निजी वाहन मोटरसाइकिल में बैठाकर जिला अस्पताल में पहुंचाया। जहां बिगड़ी स्थिति को देखते हुए डॉक्टर ने पीड़िता को भर्ती कर इलाज प्रारंभ कर दिया है।

You may also like