जांजगीर चाम्पा।  जिला के अकलतरा विधानसभा में आम आदमी पार्टी ने शक्ति प्रदर्शन किया है। दिल्ली और पंजाब के मुख्यमंत्री अकलतरा पहुचे। जहा भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर पुष्पाहार किया और रोड शो की शुरुआत की. नगर के आजाद चौंक और शास्त्री चौंक से होकर नगर भ्रमण करते हुए शास्त्री चौंक में नगर की जनता को सम्बोधित किया।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविद केजरीवाल ने कहा कि, आप लोगों को देखकर मजा आ गया, आजादी के बाद भी क्षेत्र की जनता को स्वास्थ्य सुविधा नहीं मिल पा रहीं है, बीजेपी और कांग्रेस के नेताओं ने शोषण किया और भ्रष्टाचार कर अपनी सात पुस्तो के लिए धन इकट्ठा कर लिया। भ्रष्टाचार के खिलाफ उठे आंदोलन के बाद दिल्ली के लोगों ने हमकों दो बार आशीर्वाद दिया। दिल्ली में हमारी सरकार बनने के बाद हमारी सरकार फायदे में चल रही है, पहले सरकार घाटे में चलती थी, दिल्ली में सभी वर्ग के बच्चों को अच्छी शिक्षा के लिए स्कूल खोला, निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधा दे रहे है, दिल्ली के बाद पंजाब में भी जनता का आशीर्वाद मिला, वहां भी मुफ्त शिक्षा, मुफ्त स्वास्थ्य की व्यवस्था किया, हम ईमानदार है, कट्टर ईमानदारी करते है, कट्टर देश भक्ति, इंसानियत, इंसान का इंसान से हो भाई चारा यही पैगाम हमारा, दोनों पार्टी के पास स्वास्थ्य शिक्षा के लिए कोई फंड नहीं, बीजेपी पर निशाना साधते हुए ईडी की कार्रवाई पर केजरीवाल ने कहा केजरीवाल को गिरफ्तार करने की सोच रहे है, कर लो गिरफ्तार, लेकिन केजरीवाल की सोच को कैसे रोकोगे।

You may also like