
भिलाई। दुर्ग नगर निगम के पूर्व पार्षद व दुर्ग कोतवाली के हिस्ट्रीशीटर गुंडा-बदमाश अजय दुबे लंबे समय बाद पुलिस के हत्थे चढ़ा। पुलिस ने आरोपित को पद्मनाभपुर से गिरफ्तार किया। इसके बाद पचरीपारा क्षेत्र में उसका जुलूस निकाला। अजय दुबे के खिलाफ छेड़खानी, मारपीट और व्यापारियों से अवैध उगाही जैसे चार मामले पंजीबद्ध थे।