रायपुर। कांग्रेस प्रवक्ता सुशील आनंद ने आज कई मुद्दों पर अपनी बात रखी और विपक्षी भाजपा पर हमला बोला, कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि 15 साल तक कर्मचारियों के साथ अन्याय हुआ है। नियमतिकरण की आस में अभी भी कर्मचारी बैठे हैं, इस मामले में सुशील आंनद शुक्ला ने कहा कि बीजेपी के समय कर्मचारियों के साथ अन्याय हुआ, उनका शोषण हुआ। हमारी सरकार के समय में कर्मचारियों के वेतन में बढ़ोतरी की गई, बहुत से कर्मचारियों को नियमित किया गया, जो बचे हैं उनके हित में संसाधनों और बजट को देखते हुए निर्णय लिया जाएगा। इस मामले में भाजपा प्रवक्ता श्रीचंद सुंदरानी ने कहा कि नियमितीकरण का वादा कांग्रेस सरकार ने किया था, 5 साल तक कर्मचारियों के साथ धोखा हुआ, अब भाजपा की सरकार आ रही है, कर्मचारियों को घबराने की जरूरत नहीं है, नियमितीकरण किया जाएगा।
वहीं मतगणना को लेकर कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आंनद शुक्ला ने बीजेपी पर तंज कसा है, मतगणना में गड़बड़ी करना भाजपा का चरित्र है, मध्यप्रदेश में कलेक्टर ने बैलेट पेपर खुलवा दिया, भाजपा चुनाव हार रही हैं, इसलिए उनके नेता पटकथा लिख रहे हैं। हारने के बाद पट कथा बताएंगे कि मतगणना में गड़बड़ी हुई है।
इसके साथ ही धान के मूल्य को लेकर सुशील आनंद शुक्ला ने भाजपा पर निशाना साधा और कहा कि केंद्र में भाजपा की सरकार है, छत्तीसगढ़ में चुनाव के समय जनता को ठगने के लिए धान का मूल्य 3100 किया, देश के बाकी राज्यों के किसानों ने क्या गुनाह किया हैं?मध्यप्रदेश में धान की कीमत 1500 क्यों ? छत्तीसगढ़ में 3100 दे सकते हैं तो बाकी राज्यो में किसानों का क्या गुनाह है? छत्तीसगढ़ में ग़रीबो को 500 में सिलेंडर देने की बात कर रहे हैं, ये देश के बाकी गरीबों के साथ अन्याय हैं, जनता को ठगने के लिए भाजपा ने घोषणा की है। भाजपा ने समर्थन मूल्य नहीं दिया, सिलेंडर के दाम बढ़ेंगे। लोकसभा चुनाव में उसे हम बड़ा मुद्दा बनाएंगे।