नई दिल्ली।    विश्व कप 2023 के आखिली लीग मैच में भारत का सामना नीदरलैंड्स से हुआ। इस मैच में रोहित शर्मा ने एक बड़ा विश्व रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया। उन्होंने डच गेंदबाज कॉलिन एकरमैन के ओवर की चौथी गेंद पर छक्का लगाया। साथ ही दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज एबी डिविलियर्स का एक कैलेंडर ईयर मे सर्वाधिक छक्के लगाने का रिकॉर्ड तोड़ था। एबी के नाम एक साल में 58 छक्के दर्ज थे, जबकि हिटमैन ने इस मैच से पहले 58 छक्के लगाए थे।

इसके साथ ही वनडे विश्व कप में किसी कप्तान द्वारा लगाए गए सबसे अधिक छक्के का रिकॉर्ड टूट गया। रोहित शर्मा ने इंग्लैंड के पूर्व कप्तान इयोन मोर्गन के 22 सिक्सर को पीछे छोड़ दिया। मोर्गन ने 2019 में यह कारनामा किया था। तब उनकी कप्तानी में इंग्लैंड ने वर्ल्ड कप अपने नाम किया था। अब भारतीय कप्तान ने उस रिकॉर्ड को पीछे कर दिया है।

वनडे विश्व कप में सबसे अधिक छक्के लगाने वाले कप्तान

रोहित शर्मा- 24*, 2023

इयोन मोर्गन- 22, 2019

एबी डिविलियर्स- 21, 2015

आरोन फिंच- 18, 2019

ब्रेंडन मैकुलम- 17, 2015

एक कैलेंडर ईयर में सबसे अधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज

रोहित शर्मा- 59* छक्के, 2023

एबी डिविलियर्स- 58, 2015

क्रिस गेल- 56, 2019

शाहिद अफरीदी- 48 छक्के, 2002

You may also like