
नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने श्रीलंका की सदस्यता सस्पेंड कर दी है। क्रिकेट बोर्ड ने शुक्रवार को एक बैठक की। जिसमें क्रिकेट श्रीलंका को आईसीसी सदस्यता से निलंबित करने का फैसला लिया गया।
इस वजह से आईसीसी ने किया सस्पेंड
श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड में उनकी सरकार का दखल बढ़ गया था। इसलिए ICC ने ये फैसला लिया। विश्व कप 2023 में श्रीलंका टीम के खराब प्रदर्शन के बाद खेल मंत्री ने श्रीलंकाई क्रिकेट बोर्ड को भंग कर दिया। भारत में चल रहे वर्ल्ड कप में श्रीलंका को सिर्फ दो मैचों में जीत मिली है। टीम इंडिया के खिलाफ उन्हें 302 रनों से हार का सामना करना पड़ा था। इस करारी शिकस्त के बाद श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड को भंग कर दिया गया।
आईसीसी ने अपने बयान में कहा
आईसीसी ने इस मामले में एक बयान जारी किया है। बैठक में फैसला लिया गया कि श्रीलंका क्रिकेट एक सदस्य के रूप में अपने दायित्वों का उल्लंघन कर रहा है। यह सुनिश्चित करने की आवश्यकता है कि श्रीलंका क्रिकेट के शासन, विनियमन और प्रशासन में सरकारी हस्तक्षेप नहीं हो। इससे स्वायत्त रूप से संचालित किया जाए। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने कहा कि निलंबन की शर्ते बोर्ड द्वारा उचित समय पर तय की जाएगी।