कोलकाता।      इस विश्व कप में भारत और दक्षिण अफ्रीका का सफर अब तक शानदार रहा है। टीम इंडिया ने लगातार 7 मैच जीतकर सेमीफाइनल में जगह बना ली है। साउथ अफ्रीका की सेमीफाइनल में जगह बनाने की रेस में है। अब दोनों टीमों का सामना रविवार को होगा। यह मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स में दोपहर 2 बजे खेला जाएगा। भारत फिलहाल अंक तालिका में नंबर 1 पर है। दक्षिण अफ्रीका दूसरे स्थान पर है। हालांकि प्वाइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर होने के बावजूद अफ्रीका रन रेट टीम इंडिया (+2.102) से बेहतर +2.290 है। ऐसे में देखना होगा कि क्या भारत का गेंदबाजी आक्रमण साउथ अफ्रीकी बल्लेबाजी को ध्वस्त कर पाएगा या नहीं।

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका हेड टू हेड

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच वनडे फॉर्मेट में 90 मैच खेले गए हैं। टीम इंडिया ने 37 मैच जीते हैं, अफ्रीका को 50 मुकाबलों में जीत मिली है। तीन मैच का नतीजा नहीं निकला।

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका पिच रिपोर्ट

ईडन गार्डन्स की पिच बल्लेबाजी के लिए अनुकूल मानी जाती है। जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ता है। पिच धीमी हो जाती है। फिर स्पिनर्स की मदद करती है। यहां पहली पारी का औसत स्कोर 236 रन है।

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका मौसम अपडेट

रविवार को कोलकाता का मौसम सुहाना रहेगा। बारिश का खतरा नहीं है। अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। हवा की स्पीड 62% आर्द्रता के साथ 10 किमी/घंटा होगी।

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका संभावित प्लेइंग

भारतीय टीम

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जडेजा, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज।

दक्षिण अफ्रीका टीम

टेम्बा बावुमा, क्विंटन डीकॉक, रासी वान डेर डुसेन, एडेन मार्करम, हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, मार्को जानसेन, गेराल्ड कोएत्जी, केशव महाराज, तबरेज शम्सी, कैगिसो रबाडा।

You may also like