कोरबा-     आगामी विधानसभा चुनाव 2023 के मद्देनजर अवैध गतिविधियां रोकने के लिए पुलिस का अभियान लगातार जारी है। थाना प्रभारी कुसमुंडा कृष्ण कुमार वर्मा की अगुवाई में वाहन चेकिंग के दौरान कुचेना- कुसमुंडा क्षेत्र में चार नया होंडा साइन 125 सीसी मोटर सायकल, चार नया होंडा साइन 100 सीसी बाइक, पांच नया होंडा एक्टिवा स्कूटी बरामद हुई। इसकी कीमत लगभग 13 लाख रूपये है। जो लावारिस हालत में मिली है। चोरी का माल होने के संदेह पर धारा 102 के तहत पुलिस ने जब्त कर लिया है। साथ ही मामले की विवेचना की जा रही है।

You may also like