रायपुर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव में बड़ी जीत के साथ सत्ता में वापस आई बीजेपी की नजरे अब प्रदेश की 11 लोकसभा सीटों पर है, जिसके लिए पार्टी ने तैयारियां भी शुरू कर दी है. भाजपा समाज के विभिन्न वर्गों के बीच लोक संपर्क और लोक संवाद के जरिये लोक संबंध के उद्देश्य की प्राप्ति के लिए अपने प्रयासों को तेज करेगी. इसी कड़ी में रायपुर में 15 जनवरी को बीजेपी की प्रदेश मीडिया कार्यशाला होने जा रही है, जिसकी तैयारी को लेकर आज भाजपा कार्यालय एकात्मक परिसर में मीडिया विभाग की बैठक हुई.



