रायपुर। शहर गुजराती समाज के प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुलाकात की और उनके समक्ष विभिन्न मांगे रखी। प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री से आग्रह करते हुए कहा कि अयोध्या निमित्त वायुयान सेवा भी उपलब्ध कराई जाए जिससे घर के बुजुर्गजन आराम से यात्रा कर भगवान रामचंद्र जी का अयोध्या में दर्शन कर सके। साथ ही उन्होंने रायपुर एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय विमानतल का दर्जा दिलाने की बात भी कही। उनका कहना था की रायपुर का एयरपोर्ट अंतराष्ट्रीय मापदंडों के अनुरूप है। यहा से सीधे विदेश की उड़ान भी ज्यादा से ज्यादा भरी जानी चाहिए।
मुलाकात करने वालों में मुख्य रूप से कीर्ति व्यास व्यास ट्रैवल, राम कृष्ण पढ़ारिया, प्रकाश बरमेडा, दिलीप कांचा, नितिन ढोलकिया, चंदू बावरिया, राजेश राठौड़, सुनील पंड्या,राजेश शाह अन्य बहुत से गुजराती बंधु उपस्थित रहे।



