नई दिल्ली। दिवाली के पहले गोल्ड को खरीदने का एक अच्छा मौका है। सप्ताह भर में गोल्ड के भाव में गिरावट हुई है। सप्ताह भर के भीतर सोने और चांदी का रेट कम हुआ है।

24 कैरेट की कीमत एक हफ्ते में कम हो गई है। 24 कैरेट सोने का भाव बीते सोमवार को 61238 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया था। शुक्रवार को गिरकर यह 61075 हो गया। आपको अभी सोना 163 रुपये प्रति दस ग्राम सस्ता मिलेगा।

चांदी की कीमत में गिरावट

चांदी की भी कीमत एक हफ्ते में काफी कम हो गई है। बीते सोमवार को चांदी का भाव 71931 रुपये प्रति किलो ग्राम था। शुक्रवार को यह 70771 रुपये प्रति किलो ग्राम पहुंच गया। इस तरह आपको मार्केट में चांदी 1160 रुपये प्रति किलो ग्राम सस्ती मिल रही है।

ऑलटाइम हाई से आए नीचे

सोना 11 मई 2023 को ऑलटाइम हाई पर पहुंच गया था। सोना 11 मई को 61585 रुपये प्रति दस ग्राम पर था। सोने की ऑलटाइम हाई से 510 रुपये तक की गिरावट हुई है। चांदी ने 4 मई 2023 को 76464 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच कर अपना ऑलटाइम हाई बनाया था। चांदी की ऑलटाइम हाई से 5693 रुपये की गिरावट हुई है।

You may also like