रायपुर। छत्तीसगढ़ में सीएम पद की शपथ लेने से पहले मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जगन्नाथ मंदिर में भगवान जगन्नाथ, माता सुभद्रा एवं बलराम जी की विधि-विधान से पूजा अर्चना कर प्रदेश की सुख समृद्धि की कामना की। साथ ही राजधानी रायपुर के अवंती विहार एटीएम चौक स्थित भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।

बता दें नए सीएम का शपथ ग्रहण शाम 4 होना है। जिसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। साथ ही बता दें कि बीजेपी विधायक दल की बैठक में भाजपा के दिग्गज आदिवासी नेता, पूर्व केंद्रीय मंत्री और कुनकुरी से विधायक विष्णुदेव साय को प्रदेश की कमान सौंप दी गई है। विष्णुदेव साय आज राजधानी के साइंस कॉलेज मैदान में पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे।
गैरतलब है कि कार्यक्रम में पीएम मोदी सहित भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शामिल रहेंगे।



