इंदौर।  हिंदू धर्म में धनतेरस पूजा का विशेष महत्व है। इस दिन को धनत्रयोदशी के नाम से भी जाना जाता है। धनतेरस को एक शुभ दिन माना जाता है। धनतेरस की तिथि को लेकर कई लोगों के मन में असमंजस है। ऐसे में हम आपको धनतेरस की सही तिथि और शुभ मुहूर्त के बारे में बताने जा रहे हैं। इस दिन शुभ चीजों की खरीदारी भी की जाती है। मान्यता है कि इस दिन सोना-चांदी आदि चीजों को खरीद कर घर लाने से साल भर सुख-समृद्धि बनी रहती है। आइए, जानते हैं कि धनतेरस पूजा और खरीदारी के लिए शुभ मुहूर्त कौन-से हैं।

धनतेरस पूजा शुभ मुहूर्त

कार्तिक मास की त्रयोदशी तिथि 10 नवंबर को रात्रि 12 बजकर 35 मिनट पर प्रारम्भ होगी, जो कि 11 नवंबर को दोपहर 1.57 बजे समाप्त होगी। ऐसे में धनतेरस का त्योहार 10 नवंबर को मनाया जाएगा। इस दिन प्रदोष काल शाम 5 बजकर 30 मिनट से 08 बजकर 08 मिनट तक रहेगा। इस दौरान देवी लक्ष्मी, कुबेर देव और भगवान धन्वंतरि की पूजा करना शुभ रहेगा।

धनतेरस पर खरीदारी के लिए शुभ मुहूर्त

हिंदू धर्म में शुभ कार्य शुभ मुहूर्त में ही किए जाते हैं। ऐसे में धनतेरस में खरीदारी का शुभ समय 10 नवंबर को दोपहर 12.35 बजे से 11 नवंबर को दोपहर 1.57 बजे तक रहेगा। ऐसे में आप इस शुभ समय पर सोना-चांदी खरीद सकते हैं। अगर आप धनतेरस के दिन शुभ मुहूर्त देखकर खरीदारी करते हैं, तो साल भर मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।

धनतेरस का महत्व

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इसी दिन समुद्र मंथन के दौरान देवी लक्ष्मी प्रकट हुई थीं। इसलिए इस खास दिन पर धनतेरस का त्योहार मनाया जाता है। साथ ही इस दिन धन के देवता कुबेर और भगवान धन्वंतरि की भी पूजा की जाती है। धनतेरस पर सोने-चांदी की चीजें खरीदना शुभ माना जाता है। ऐसा करने से सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है।

You may also like